{"_id":"5c55c8ecbdec22739e2a4ea1","slug":"31549125868-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयंकर आग लगने से पूरा घर जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भयंकर आग लगने से पूरा घर जलकर राख
Sun, 03 Feb 2019 11:07 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल चुराह के तहत बैरागढ़ पंचायत के कुड़थाला में भयंकर आग से एक मकान पूरी तरह से राख हो गया जबकि पशुओं के लिए रखा चारा भी जल गया है। आग की इस घटना में एक परिवार बेघर हो गया है जबकि सारा सामान जल गया है।
विज्ञापन
हालांकि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन उस समय तक काफी नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि घर में घटना के समय कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार दोपहर बारह बजे के करीब अचानक घास से भरे कुड़थाला के एक मकान में भयंकर आग आग लग गई। यह मकान धन सिंह पुत्र सहली राम गांव कुड़थाला का है। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने अग्निशमन विभाग को मामले की सूचना देने के साथ ही आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया। मगर वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
इसके बाद अग्निशमन विभाग के दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। विभाग की टीम ने प्रभारी मनोज की अगुवाई में आग को बुझाने में सफलता हासिल की। मगर उस समय तक घर का सामान, घास की टोलियां पूरी तरह से राख हो चुकी थी। हालांकि आग पर समय रहते काबू पाने से गांव के अन्य घरों को बचाया जा सका है।