{"_id":"41c90702c720718378b994a0f40399de","slug":"3-injured-bike-accident-in-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों में जबरदस्त टक्कर, एक पुल से नीचे गिरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों में जबरदस्त टक्कर, एक पुल से नीचे गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले के बसाल पुल पर दो मोटरसाइकिलों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला समेत तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइकों के अगले पहिये टूट गए। वहीं पुल की रेलिंग टूटने के चलते एक युवक पुल के नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नवीन कुमार निवासी रसोल जिला कांगड़ा बाइक पर अंब की ओ जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान बसाल पुल के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में नवीन कुमार निवासी कांगड़ा पुल से नीचे जा गिरा, वहीं विक्रम व आरती देवी निवासी गुरदासपुर पंजाब को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विक्रम अपनी पत्नी के साथ गुरदासपुर से बाबा बालकनाथ माथा टेकने जा रहा था। हादसे की तुरंत सूचना स्थानीय लोगों ने 108 को दी। यातायात प्रभारी कुलदीप पटियाल ने बताया कि पुलिस ने घायले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।