फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3 get life imprisonment in murder case

दोस्त की हत्या करने पर तीन को आजीवन कारावास

Sun, 02 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर Updated Sun, 02 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
3 get life imprisonment in murder case

रामपुर स्थित किन्नौर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीएस सम्याल ने शनिवार को तीन लोगों को हत्या के मामले में कठोर आजीवन कारावास और पांच-पांच हजार रुपये का नकद जुर्माना किया है। दोषी हरि राम बहादुर, पुत्र गुमान, गीता पत्नी हरि राम बहादुर और किशन पुत्र गिरी राज गांव मुखलाअंचल, पुलिस स्टेशन लूबाम, नेपाल के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


अगर ये तीनों पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना अदा नहीं करेंगे तो इनको एक साल का अतिरिक्त कारावास किया जाएगा। जिला न्यायवादी सुरेश हेटा ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीएस सम्याल ने यह फैसला सुनाया है। उल्लेखनीय है कि 2 मई 2014 को कुल्लू जिले के दलाश के बागवान भगवान प्रकाश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि नारायण बहादुर और अन्य साथी उसके बगीचे में मजदूरी करते थे।

विज्ञापन

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

3 get life imprisonment in murder case

उसे पता चला कि उसके बगीचे के साथ लगती एक शराब की दुकान के पास लाश बरामद हुई है, जो कि नारायण बहादुर की थी। यह एक दिन पहले यानी एक मई 2014 को अन्य मजदूरों के साथ था। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर नंबर 47/2014, 2 मई 2014 को दर्ज की। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302/201/34 के तहत आनी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और पाया कि हरि बहादुर के मृतक नारायण बहादुर की पत्नी गीता के साथ अवैध संबंध थे।

इसके बाद हरि बहादुर, कृष्ण बहादुर ने मिलकर नारायण बहादुर को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के इस मामले में गीता भी संलिप्त पाई गई। इस मामले की छानबीन एएसआई दिलू राम ने की और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। इस मामले में ट्रायल के दौरान कुल 16 गवाहों को पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed