फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2700 crore rupee fraud by company in Himachal Pradesh

2700 करोड़ का चूना लगाकर कंपनी फरार, नपेंगे आबकारी अफसर

Fri, 03 Mar 2017 11:18 AM IST
चैतन्य ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
चैतन्य ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 03 Mar 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
2700 crore rupee fraud by company in Himachal Pradesh

हिमाचल सरकार को 2700 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाली इटको कंपनी के खिलाफ सीआईडी में दर्ज दो मुकदमों की जांच में नए खुलासे हुए हैं। 2200 करोड़ के टैक्स चोरी मामले में आबकारी एवं कराधान महकमे के तत्कालीन आला अफसरों की मिलीभगत का अंदेशा जांच में सामने आया है।

विज्ञापन


ऐसे में आने वाले दिनों में आबकारी महकमे के बड़े अफसरों को सीआईडी गिरफ्त में ले सकती है। सीआईडी ने पांच करोड़ के गड़बड़झाले में बिजली बोर्ड को क्लीन चिट देने की तैयारी कर ली है जबकि कंपनी को इसमें संलिप्त पाया है। बता दें कि फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कंपनी हिमाचल से फरार है।
विज्ञापन


सीआईडी में आबकारी एवं कराधान महकमे को 2200 करोड़ की चपत लगाने के मामले में पहली एफआईआर दर्ज हुई है जबकि दूसरी एफआईआर बिजली बोर्ड के साथ बिजली बिल में 5 करोड़ की जालसाजी करने को लेकर दर्ज है। जांच में सामने आया है कि नाहन पांवटा के जगतपुर में कंपनी ने अरबों का निवेश कर काम शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों से कर्ज लेने के लिए ज्यादा दिखाया उत्पादन

2700 crore rupee fraud by company in Himachal Pradesh

कंपनी ने बैंकों से कर्ज लेने के लिए उत्पादन ज्यादा दिखाया जबकि असल में उत्पादन उतना था ही नहीं। उत्पादन ज्यादा दिखाने पर टैक्स बढ़ गया लेकिन कंपनी ने इसे नहीं चुकाया। जांच में यह भी सामने आया है कि आबकारी महकमे के कुछ अधिकारियों को इसकी जानकारी थी लेकिन उन्होंने चुप्पी साधे रखी।

इससे पहले कि कंपनी पर कोई कार्रवाई हो पाती, वह हिमाचल से फरार हो गई। उधर, बिजली बोर्ड का आरोप है कि कंपनी ने बिजली बिल के पांच करोड़ नहीं दिए। बिजली बोर्ड के सब डिविजन नाहन के साथ बिल चुकाने के नाम पर 5 करोड़ की जालसाजी की गई।

कंपनी ने बिजली बिल का पैसा जारी करने के लिए बैंक से फर्जी आरटीजीएस जारी कर दिया। सीआईडी के डीआईजी डॉ. विनोद कुमार धवन का कहना है कि कंपनी के खिलाफ सीआईडी थाने में दो एफआईआर दर्ज हैं। सीआईडी इस मामले में हर पहलू पर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed