कहां ले जा रहे थे 26 लाख रूपए? साहब हम बेकसूर हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर कार से 26 लाख की नकदी बरामद की गई है। बहराल नामक स्थान पर विशेष निगरानी टीम ने नायब तहसीलदार पांवटा मोही राम चौहान की अगुवाई में यह कार्रवाई की। दस्तावेज न दिखा पाने के कारण टीम ने नकदी सहित कार को जब्त कर लिया है।
कार में सवार पांवटा की एक जूता कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। नायब तहसीलदार मोही राम चौहान, पुलिस मुख्य आरक्षी सुरेंद्र तथा आरक्षी ओमेश की टीम ने दोपहर करीब 12 बजे इनोवा कार को बहराल के पास तलाशी के लिए रोका। इसी बीच सूटकेस में गत्ते की पेटी में 26 लाख नकदी मिली।
पूछताछ के दौरान कार में सवार कर्मचारियों ने बताया कि हरियाणा की सोनीपत इकाई से नकदी पांवटा की इकाई में कर्मचारियों को सेलरी देने लाई जा रही है।
दस्तावेज नहीं दिखा सके
टीम ने इसके दस्तावेज दिखाने को कहा। कर्मचारी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर कार्रवाई करते हुए फ्लाइंग स्क्वायड ने वाहन तथा नकदी को जब्त कर लिया। वाहन को पांवटा मिनी सचिवालय पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर देहरादून-पांवटा नाहन मार्ग पर स्थित जूता फैक्टरी प्रबंधन भी पांवटा पहुंच गया है।
औद्योगिक इकाई के महाप्रबंधक एसएस राणा ने कहा कि सोनीपत की इकाई से नकदी लाई जा रही थी। सोमवार को पांवटा स्थित इकाई के कर्मचारियों की सेलरी बांटी जानी थी।
इस बारे जांच टीम को आवश्यक दस्तावेज दिखाए जाएंगे। उधर, एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा ने बताया कि विशेष निगरानी कमेटी ने इनोवा कार से 26 लाख नगदी बरामद की है। विभाग कार्रवाई कर रहा है।