फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   22 year old boy committed suicide at sangti of shimla himachal

22 साल के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक माह बाद थी बहन की शादी

Sun, 15 Oct 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
22 year old boy committed suicide at sangti of shimla himachal

समरहिल के साथ सांगटी में युवक ने शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। 22 साल का संदीप जेब में मोबाइल फोन और  कानों में ईयर फोन लगाकर चादर के फंदे से झूल गया। करीब एक माह बाद संदीप के घर पर उसकी बहन की शादी थी। 

विज्ञापन


कुल्लू के आनी का रहने वाला युवक एक महीने से शिमला में निजी कंपनी में कार्यरत था। इससे पहले युवक चंडीगढ़ में कॅाल सेंटर में नौकरी करता था। रविवार सुबह मकान मालिक की सूचना पर समरहिल चौकी के पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले दरवाजा खटखटाया। लेकिन दरवाजा न खुलने पर कुंडी तोड़कर पुलिस कमरे में दाखिल हुई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संदीप एक महीने से अपने दो दोस्तों के साथ सांगटी में रह रहा था। कुछ दिनों से वह कमरे में अकेला था। बताया जा रहा है कि संदीप पारिवारिक समस्याओं के चलते परेशान था। 

परिचित लड़की आई थीं मिलने

22 year old boy committed suicide at sangti of shimla himachal

रविवार सुबह करीब सात बजे संदीप की एक परिचित लड़की उससे मिलने उसके कमरे पर पहुंची। लड़की ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। 

थोड़ी देर बाद मकान मालिक भी मौके पर पहुंचा और उसने भी दरवाजा खटखटाया लेकिन उसके खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसी बीच मकान के मालिक राजेश ने फोन कर पुलिस को इस बात की जानकारी दी। 

शव को उतारने के बाद तलाशी लेने पर संदीप की जेब में उसका मोबाइल फोन मिला, जिसकी बैटरी खत्म होे चुकी थी। संदीप के ईयर फोन मोबाइल से जुडे़ थे, जिसे उसने अपने कानों से लगाकर रखा था।

मोबाइल फोन की जांच में जुटी पुलिस  
पुलिस संदीप की जेब से मिले मोबाइल की जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात की जांच करेगी कि बीती रात उसने किन-किन लोगों से क्या बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed