फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पुलिस वाला ही निकला एटीएम तोड़ने वाल

पुलिस वाला ही निकला एटीएम तोड़ने वाल

Thu, 13 Dec 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस वाला ही निकला एटीएम तोड़ने वाल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लक्कड़ बाजार में एटीएम तोड़ने वाला और कोई नहीं पुलिस का जवान ही निकला। यह मौजूदा समय में महकमे से सस्पेंड चल रहा है। यह काफी समय से बिना सूचना के दफ्तर से गायब रहा था। इसके बाद पुलिस ने इसे निलंबित कर दिया था। अब एटीडीएम तोड़ने की कोशिश की ताजा वारदात के बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का तबादला 11 अक्तूबर को कोटखाई किया था लेकिन वह वहां गया ही नहीं। इसके बाद उसेे सस्पेंड कर पुलिस लाइन कैथू भेज दिया गया लेकिन यहां से भी वह बिना बताए 10 दिसंबर को गायब हो गया था। पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात को लक्कड़ बाजार में पीएनबी के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया। आरोपी का मकसद उसमें से पैसे निकालना था लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया। सुबह बैंक की ओर से एटीएम में टूट फूट की सूचना लक्कड़ बाजार पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें आरोपी का चेहरा नजर आ रहा था और वह नशे में भी लग रहा था। इस पर शिनाख्त की कोशिश शुरू की तो जांच अधिकारी हैरान रह गए क्योंकि एटीएम तोड़ने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके ही महकमे का कर्मचारी निकला। लोगों का कहना है कि जिस पुलिस पर समाज की सुरक्षा का जिम्मा हो वही इस तरह की घटना में संलिप्त रहें तो आम जनता किस पर भरोसा करें। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि एटीएम तोड़ने के प्रयास में आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। वह पहले से ही निलंबित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed