फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   20 B.Tech students drown in Vyas river in Mandi

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 24 छात्र छात्राएं बहे

Mon, 09 Jun 2014 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Jun 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
20 B.Tech students drown in Vyas river in Mandi

कुल्लू और मंडी के बीच 126 मेगावाट के लारजी हाइड्रो इलेक्ट्रिकल पावर प्रोजेक्ट के डैम से रविवार शाम को अचानक पानी छोड़ने के कारण मनाली घूमने जा रहे करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं के ब्यास नदी में बहने की आशंका है।

विज्ञापन

पढ़ें, खौफनाक मंजर : आंखों के सामने बहे साथी
विज्ञापन

हैदराबाद के वीएनआर विज्ञान ज्योति इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के ये बच्चे मनाली घूमने जा रहे थे। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बिना सायरन बजाए डैम से पानी छोड़ने से गुस्साए स्थानीय लोगों ने थलौट के पास सारानाल में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर रात तक राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

20 B.Tech students drown in Vyas river in Mandi

देर शाम मिली जानकारी के अनुसार दो बसों में सवार हैदराबाद के वीएनआर विज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनालॉजी के छात्र-छात्राओं का दल मनाली घूमने जा रहा था। ग्रुप में 55 छात्र-छात्राएं शामिल थे।

रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दो टाटा एसी बसों यूपी 65-बीटी-4068 व यूपी 65-बीटी-5872 में सवार स्टूडेंट थलौट के करीब खारानाल के पास रुके और मौज मस्ती व फोटोग्राफी के लिए ब्यास नदी के किनारे चले गए। तब नदी का पानी शांत था। इसी दौरान अचानक लारजी डैम के चैनलों से पानी छोड़ दिया गया।

ब्यास नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे नदी के किनारे मौजूद करीब दो दर्जन स्टूडेंट पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। घूमने आईं कुल 13 लड़कियों में छह लापता हैं, जबकि 31 लड़कों में 18 का कोई पता नहीं लग पा रहा है।

स्टूडेंट्स, टीचर्स का रो-रो कर बुरा हाल

20 B.Tech students drown in Vyas river in Mandi

सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से एडीएम मंडी पंकज राय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप राणा मौके पर पहुंचे गए। इस हादसे से सभी स्टूडेंट से सहमे हुए हैं। स्टूडेंटों के साथ आए टीचरों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रुप के कुक ने बताया कि हैदराबाद से घूमने के लिए मनाली जा रहे थे। ग्रुप में कुल 44 लड़के व लड़कियां थे।

उपायुक्त देवेश कुमार ने बताया कि लारजी डैम से पानी छोड़ने के कारण व्यास नदी में हैदराबाद के स्टूडेंट के बहने की आशंका है। उन्होंने बताया कि एडीएम पंकज राय को मौके पर भेजा गया है।

प्रशासन के पास 24 छात्र-छात्राओं के मिसिंग की सूचना है। यह संख्या कम भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कई बार डैम का जलस्तर बढ़ने पर प्रोजेक्ट प्रबंधन अपनी मर्जी से भी पानी छोड़ देता है। इसकी जांच की जाएगी।

हैदराबाद में जाना-माना संस्थान है वीएनआर

20 B.Tech students drown in Vyas river in Mandi

जिस संस्थान के लारजी में बहे विद्यार्थी थे, वह हैदराबाद में है। हैदराबाद का यह वीएनआर विज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नोलॉजी एक स्वायत्त संस्थान है। इसे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं संबद्धता परिषद (नैक) से ‘ए ग्रेड’ कीमान्यता है।

राष्ट्रीय संबद्धता बोर्ड (एनबीए) से भी मान्यता मिली हुई है। यह बच्चुपल्ली निजामपेत हैदराबाद में स्थित है। इस संस्थान को वर्ष 1995 में स्थापित किया गया था। इसकी जवाहर लाल नेहरू तकनीकी विश्वविद्यालय हैदराबाद से संबद्धता है।

इस संस्थान का दावा है कि इसके विद्यार्थी बड़ी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर जा रहे हैं। इसमें सिविल मैकेनिकल इंजीनियरिंग सहित तमाम तरह के कोर्स करवाए जा रहे हैं।

यात्री का फोन आया - मंत्री जी! पानी में बह गए बच्चे

20 B.Tech students drown in Vyas river in Mandi

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मंडी में लारजी डैम पर पानी छोड़े जाने के बाद इसके लिए जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

बाली ने कहा कि उन्हें खुद एचआरटीसी की एक बस के यात्री का फोन आया कि हैदराबाद से आई एक बस से बड़ी संख्या में बच्चे नदी में उतरे।

बस ऊपर सड़क पर खड़ी की गई। यह घोर लापरवाही है। उन्होंने खुद मंडी जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात की है। उन्होंने इसे बेहद दु:खद बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed