{"_id":"407bd89b6cb0632d62801c284704ed7f","slug":"2-years-old-baby-falls-in-tank-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते खेलते सेफ्टिक टैंक में गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेलते खेलते सेफ्टिक टैंक में गिरा मासूम, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुशैणी/कुल्लू
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के आंगन में खेल रहा एक मासूम अचानक सेफ्टिक टैंक में गिर गया। घटना हिमाचल के कुल्लू की है। यहां उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी के तिंदर गांव में एक दो साल के मासूम की पानी के सेफ्टिक टैंक में गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम को हुई घटना से बच्चे के माता-पिता सदमे में हैं। बंजार पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिया है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने कहा कि तिंदर गांव के वीरभद्र का दो साल का रोहित घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन
घर के बाहर बने रहे सेफ्टिक टैंक जो पानी से भरा था, अचानक बच्चा उसमें जा गिरा। काफी देर बाद जब बच्चे को परिजन ढूंढने लगे तो बच्चा टैंक के अंदर पानी में पड़ा मिला। परिजनों ने बच्चे को तुरंत उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी ने बताया कि कि पुलिस ने प्रारंभिक परिदृश्य में धारा 174 के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। रविवार होने के चलते बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ सकी है।
सोमवार को रिपोर्ट आने पर बच्चे की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। उधर, दो साल के जिगर के टुकड़े की हुई दर्दनाक मौत को लेकर माता बेसुध है और पूरे गांव में मातम छाया है।