{"_id":"ea117eb3498659505043ecab5a30cbf5","slug":"2-year-old-child-crushed-to-death-by-tractor-trolley-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे कुचली गई ढाई साल की मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर के नीचे कुचली गई ढाई साल की मासूम, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन
Updated Sat, 28 Jun 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ थाना के तहत भरतगढ़ मार्ग पर सनेड़ में एक ट्रैक्टर ने एक ढाई वर्षीय बच्ची को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची दुकान से टॉफी लेकर लौट रही थी। चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सुरजीत कौर पत्नी रामकिशन निवासी गांव सनेड़ तहसील नालागढ़ ने बताया कि उनके गांव में सड़क बनाने का काम चल रहा है। सनेड़ में वह दुकान चलाती है। शुक्रवार देर शाम को वह अपनी दुकान में बैठी हुई थी, तो उसकी दुकान में एक ढाई वर्षीय एक बच्ची आई।
विज्ञापन
उसने टॉफियां खरीदी। दुकान से बच्ची बाहर सड़क पर आई तो रेत बजरी से लदा एक ट्रैक्टर के चालक ने तेज रफ्तार से ट्रैक्टर को पीछे किया। ट्रैक्टर के पीछे होते ही बच्ची दिलप्रीत ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे आ गई। शोर मचने पर ट्रैक्टर चालक ने वाहन आगे किया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से उतरकर वाहन चालक ने बच्ची को एक कोने में रखकर ट्रैक्टर को लेकर भागने लगा। ट्रैक्टर को साइड में खड़ा करके चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो गई थी।
बच्ची की पहचान के रुप में हुई है। यह हादसा ट्रैक्टर पीबी 32एल 7681 के चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हुआ।
एएसपी नालागढ़ निश्चिंत नेगी ने कहा कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सुपुर्द कर दी है।