150 फीट खाई में गिरी आल्टो, तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीचौकी क्षेत्र के चवाली गांव के पास शुक्रवार देर रात आल्टो कार अनियंत्रित होकर 150 फीट खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य श्ाख्स ने अस्पताल में दम ताेड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल दाे लोगों को पीएचसी बालीचौकी में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रैफर कर दिया गया है।
कार सवार सैंज से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब दस बजे चवाली माता मंदिर के समीप आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार सैंज की तरफ से बालीचौकी आ रही थी।
मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे में चुन्नी लाल निवासी बिहार गांव कुल्लू व बुधे राम निवासी छेत बंजार की मौत हो गई। जबकि छेत बंजार निवासी हरनाम, महेंद्र कुमार व गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे का पता लगता है कि पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष चंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में तीनाें घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को कुल्लू अस्पताल रैफर किया गया। यहां पर एक घ्ाायल की माैत हाो गई है।
फरवरी में भी हुआ था हादसा
पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे से बंजार घाटी में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि कार सवार सैंज में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।
पुलिस चौकी बालीचौकी के प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इसी साल फरवरी माह में इसी स्थान पर टिप्पर लुढ़कने से बाप-बेटे की मौत हुई थी।