फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   28 ग्राम चिट्टे के बरामद, आरोपी फरार

28 ग्राम चिट्टे के बरामद, आरोपी फरार

Mon, 24 Dec 2018 11:16 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
28 ग्राम चिट्टे के बरामद, आरोपी फरार
शिमला। पुलिस ने एक गाड़ी सेे 28 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी तारादेवी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस थाना बालूगंज मेें मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बजे टुटू के पास पुलिस की टीम गाड़ियों की जांच कर रही थी। इसी बीच एक कार टुटू की तरफ आ रही थी। कार पुलिस को देखकर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पास रुक गई। इसमें एक युवक सवार था। युवक पुलिस को देेख गाड़ी छोड़कर भाग गया। इसी बीच पुलिस जवान भी उसको देखकर गाड़ी की तरफ गए। लेकिन तब तक युवक जंगल की तरफ भाग गया था। गाड़ी की तलाशी लेने पर 28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा गाड़ी से दस रुपये के दो जले हुए नोट के अलावा करीब 21 हजार रुपये बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने बरामद की गई नशे के पदार्थ को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

इधर, डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आरोपी फरार युवक का पता लगाने में जुटी है। शीघ्र की फरार युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। नशे का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed