फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgs

Noida News: मौत के फंदे से खींच लाई पीआरवी की टीम

Tue, 22 Sep 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
dfgs
फंदा लगा रहे शख्स की पीआरवी कर्मियों की सूझबूझ से बची जान
विज्ञापन

- फंदे पर लटके व्यक्ति को नीचे उतारकर दिया सीपीआर, अस्पताल में उपचार के बाद हालत स्थिर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डायल-112 पर मिली सूचना पर समय रहते पहुंची पीआरवी टीम की तत्परता से एक शख्स की जान बच गई। शख्स आत्महत्या का प्रयास करते हुए फंदे पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और उसकी गंभीर हालत देखकर सीपीआर देना शुरू किया। कुछ देर में उसकी स्थिति में सुधार हुआ तब उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर डायल-112 पर सूचना मिली थी कि कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में एक शख्स आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पीआरवी को मौके के लिए रवाना किया गया। निर्धारित रिस्पॉन्स टाइम में पीआरवी कर्मी आरक्षी सुधांशु गुप्ता और अर्जुन कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने देखा कि व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा। उसकी हालत गंभीर दिखाई देने पर दोनों ने बिना समय गंवाए सीपीआर देना शुरू किया। काफी प्रयास के बाद व्यक्ति की स्थिति में सुधार हुआ। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे नजदीकी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सुरक्षित बताई गई। पुलिस के अनुसार बाद में उसकी काउंसलिंग भी कराई गई। उसने भविष्य में इस तरह का कदम नहीं उठाने की बात कही।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed