{"_id":"6ab298d30d0b8cd7950c6526","slug":"another-murder-following-a-beating-over-a-property-dispute-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-156115-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रॉपर्टी विवाद में पीटकर एक और हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रॉपर्टी विवाद में पीटकर एक और हत्या
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की पीटकर हत्या किए जाने के तीन दिन के भीतर ही ऐसा ही एक और मामला दक्षिणी पूर्वी जिले में सामने आया है। तुगलकाबाद गांव के छुरिया मोहल्ले में प्रापर्टी को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन असफर हुसैन उर्फ मीनू की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी परिवार के सदस्य फरार हैं। मृतक परिवार की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना सोमवार शाम की है। छुरिया मोहल्ले के चांद काॅलोनी निवासी असफर हुसैन उर्फ मीनू एसी, फ्रिज, गीजर आदि की रिपेयरिंग का काम करते थे। उनके हिस्से 50 गज का प्लाॅट था।
उनके भाई अख्तर की बेवा अपना हिस्सा छोड़कर मायके चली गई थी। मीनू का दावा था कि 10 लाख रुपये में वह अपना हिस्सा उन्हें सौंपकर गई है। जबकि उनकी मां और अफसर की पत्नी ने प्लाॅट दो बराबर हिस्सों में बांटने को लेकर अड़ी थीं। इसी बात को लेकर सोमवार शाम अफसर के परिवार ने मीनू से विवाद किया। आरोप है कि विवाद के दौरान अफसर के बेटों ने मीनू के साथ मारपीट की और धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।