फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर में पकड़े पांच अवैध गेस्ट हाउस, बिजली-पानी कटेगा

शहर में 5 अवैध गेस्ट हाउस पकड़े, बिजली-पानी कटेगा

Thu, 15 Nov 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Nov 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
शहर में पकड़े पांच अवैध गेस्ट हाउस, बिजली-पानी कटेगा

शहर में कई अवैध गेस्ट हाउस चलाए जा रहे हैं। बुधवार को पांच ऐसे गेस्ट हाउस पकड़े गए हैं जो बिना अनुमति चल रहे थे। उपायुक्त शिमला की ओर से गठित पर्यटन विभाग, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, आबकारी, नगर निगम, बिजली, आईपीएच और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को ऐरा होम, कसुम्पटी, पंथाघाटी और हिमुडा कालोनी में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से चलाए जा रहे पांच गेस्ट हाउस पकड़े गए। इनसे दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो ये नहीं दिखा पाए।

विज्ञापन


टीम ने कुल नौ गेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया। अवैध पाए गए सभी गेस्ट हाउस को टीम ने नोटिस जारी किए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनका बिजली और पानी काट दिया जाएगा। टीम ने बेड एंड ब्रेक फास्ट स्कीम के तहत चलाए जा रहे तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


अवैध गेस्ट हाउस चलने के मामले सामने आने के बाद टीम आने वाले दिन में भी कई और इलाकों में दबिश देने की तैयारी कर रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि शहर में कई लोग बिना अनुमति चुपचाप गेस्ट हाउस चला रहे हैं। आने वाले दिनों में कई और फर्जी गेस्ट हाउसों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी कार्रवाई की जाएगी
बिना अनुमति चलाए जा रहे पांच गेस्ट हाउस पकड़े गए हैं, इन्हें नोटिस जारी किए हैं। अवैध प्रतिष्ठानों का बिजली और पानी काटा जाएगा। निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। -सुरेंद्र जस्टा, उपनिदेशक पर्यटन विभाग


गेस्ट हाउस में कोड वाले लॉक
निरीक्षण के दौरान कई जगह कोड वाले लॉक लगे मिले हैं। कोड सिर्फ कस्टमर को बताया जाता है और कस्टमर ही लॉक खोल पाते हैं। बाकी समय कमरों में ताला लगा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed