फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ओल्ड बस स्टैंड से कंडा जेल का कैदी फरार

ओल्ड बस स्टैंड से कंडा जेल का कैदी फरार

Mon, 13 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
ओल्ड बस स्टैंड से कंडा जेल का कैदी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के ओल्ड बस स्टैंड में पुलिस को चकमा देकर प्रदेश की कंडा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी फरार हो गया। कृष्णा नगर के दर्शन कुमार को हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। दर्शन कुमार उर्फ बंटी पुलिस हिरासत में जेल से मालरोड और समरहिल मोबाइल कैंटीन में बेकरी की सप्लाई देने आया था। मालरोड पर सप्लाई देने के बाद वापस जेल जाते वक्त बंटी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक शिकायतकर्ता मॉडल सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जगजीत चौधरी ने बताया कि कृष्णा नगर का दर्शन कुमार उर्फ बंटी हत्या के जुर्म में कंडा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उन्होंने बताया कि बंटी समरहिल और मालरोड स्थित मोबाइलकैंटीन के साथ जुड़ा था और इनके माध्यम से बेकरी की सप्लाई देता था। चौधरी ने बताया कि रविवार को वह हेडकांस्टेबल नवल किशोर क ी निगरानी में समरहिल और मालरोड की मोबाइल कैंटीन में बेकरी की सप्लाई लेकर आया और दोनों जगह पर सप्लाई देने के बाद ओल्ड बस स्टैंड से हेडकांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया। लापरवाही के चलते हेडकांस्टेबल नवल किशोर पर विभागीय जांच बिठा दी गई है। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक सौम्य सांबशिवन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed