{"_id":"5b102c814f1c1b9e6e8b58cf","slug":"181527786625-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखू में पानी का अवैध कनेक्शन काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाखू में पानी का अवैध कनेक्शन काटा
Updated Thu, 31 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जाखू में निर्माण कार्य के लिए लगाए गए कनेक्शन से घरेलू पानी की सप्लाई का मामला पकड़ा गया है। यह कनेक्शन व्यवसायिक निर्माण कार्य के लिए लिया गया था लेकिन फ्लैट बनने के बाद इन्हें आगे बेच भी दिया गया लेकिन कनेक्शन नहीं कटवाया गया। यहां फ्लैटों का निर्माण कार्य एक बिल्डर नेता ने करवाया है जो सत्ता में ऊंची पैठ रखता है। मंगलवार को भी इस बारे में डिप्टी मेयर को शिकायत की गई थी लेकिन नगर निगम की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया। वीरवार को जब जिला प्रशासन के ध्यान में मामला लाया गया तो कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने मौके पर जाकर कनेक्शन को कटवाया और मामले पर जांच बिठा दी है। उपायुक्त ने नगर निगम आयुक्त से इस मामले में पंद्रह दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है।
उपायुक्त शिमला को सूचना मिली कि जाखू में वर्मा अपार्टमेंट के लिए अवैध पानी की लाइन बिछी हुई है और यह लाइन मेन पाइप लाइन से जुड़ी है। वीरवार को जाखू क्षेत्र में पानी की सप्लाई होनी थी लेकिन अधिकांश घरों में पानी काफी कम मात्रा में पहुंचा। इस पर जब स्थानीय लोग इक्ट्ठे होकर वजह जानने के लिए की-मैन क्वार्टर की तरफ गए तो उन्होंने वहां देखा कि पानी की मेन पाइप से एक बहुमंजिला भवन को सीधा कनेक्शन दे रखा है।
सब हैरत में रह गए इसी दौरान किसी जागरूक नागरिक ने फोटो खींच कर प्रशासन से इसकी शिकायत कर दी । मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने शिकायत सही पाई। इस दौरान वहां की-मैन भी मौजूद था। उसने कहा कि यहां वीआईपी रहते हैं। इस पर उपायुक्त ने कहा की पानी के मामले में कोई वीआईपी नहीं सभी को बराबर पानी दो। उपायुक्त ने मौके पर ही अवैध कनेक्शन को काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन
---
उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि शिकायत मिली थी। मौके पर कनेक्शन को कटवा दिया गया है। यह कनेक्शन नियमों को ताक पर रख कर कैसे लगाया गया इस बारे में नगर निगम से 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी