फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शोघी में दूध के ट्रक व कार में टक्कर

ट्रक और कार के बीच टक्कर, चार छात्र घायल

Fri, 19 Apr 2019 11:13 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
शोघी में दूध के ट्रक व कार में टक्कर
सांकेतिक तस्वीर

शोघी में वीरवार सुबह साढ़े सात बजे ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। चारों घायल युवकों को आईजीएमसी लाया गया। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है। सभी युवक कसुम्पटी और विकासनगर के रहने वाले हैं। चारों छात्र बताए जा रहे हैं तथा सभी अभी बेहोश पड़े हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वीरवार सुबह शिमला से सोलन की ओर जा रहा दूध का ट्रक दुर्गा माता मंदिर के पास पहुंचा तो अचानक एक कार ट्रक से आ टकराई। बताया जा रहा है कि ओवर टेक लेने से यह हादसा हुआ है। लेकिन टक्कर के बाद मौके से चालक ट्रक समेत फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिमला की ओर आ रही कार दोबारा से सोलन की तरफ मुड़ गई।
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने घायलों की मदद के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया। घटना के बाद मौके पर थाना बालूगंज से पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल लेकर आई। पुलिस का कहना है कि सभी घायल अचेत अवस्था में हैं और किसी भी तरह का बयान नहीं दे पा रहे। पुलिस का कहना है कि युवकों के होश में आने की बाद ही घटना के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। डीएसपी हेडर्क्वाटर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्जकर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से घूमने निकले थे चारों युवक
पुलिस के मुताबिक कसुम्पटी और विकासनगर के रहने वाले निखिल, मोहित, शिवम तथा गुलशन 16 अप्रैल को घर से घूमने बिना बताए निकले थे। वीरवार सुबह जब यह शिमला लौट रहे थे तो शोघी के पास ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में निखिल और मोहित को गंभीर चोर्टें आई हैं। दोनों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें पहुंची हैं। दो लड़कों की हालत स्थिर है जबकि दो हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed