{"_id":"5c3385abbdec2256c50f4d3d","slug":"171546880427-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आवास में मिला उद्योग विभाग के अधिकारी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी आवास में मिला उद्योग विभाग के अधिकारी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पुलिस थाना सदर के तहत मैहला में उद्योग विभाग के प्रसार अधिकारी का शव उनके आवास में मिला है। कामेश्वर दत्त (51) मूल रूप से जम्मू के रहने वाले थे। उनका शव घर में लगे बेड के पास मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को कामेश्वर दत्त कार्यालय नहीं पहुंचे। इस बीच शाम तक उनको किसी ने नहीं देखा तो कुछ सहकर्मी उसके आवास पहुंचे। जब सहकर्मी उसके घर पहुंचे तो उन्होंने वहां देखा वह बेड के पास दीवार से पीठ लगाए बैठे हैं। उनके एक पांव में आधी पहनी जुराब थी। अचेत अवस्था में सहकर्मी को लेकर वह लोग अस्पताल गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा अस्पताल रखा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। उधर, पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।