{"_id":"5a0b29a94f1c1bc45b8b618d","slug":"171510681001-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर दूसरी शादी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर दूसरी शादी का आरोप
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति पर लगाया दूसरी शादी करने का आरोप
पीड़िता महिला ने पुलिस से की न्याय की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन(सिरमौर)। पांवटा साहिब के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपनी पति पर उसके रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला ने कहा कि उसके पति ने उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली है।
महिला ने कहा कि उसका विवाह एक फरवरी 2008 को पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुआ था। शादी के तुरंत बाद उसके पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह किसी ओर से प्यार करता है तथा उससे शादी करना चाहता है। दहेज के नाम पर भी उसे प्रताड़ित किया गया जिस पर इसकी शिकायत अक्तूबर 2008 को पांवटा पुलिस को भी की थी।
महिला ने कहा कि उसका अपने पति से तलाक नहीं हुआ है फिर भी उसके पति ने 10 जून 2016 को आर्य समाज मंदिर विकासनगर में पांवटा की एक महिला के साथ गैर कानूनी विवाह कर लिया है जिसकी रिशेप्शन भी उसने दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा कि उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है लेकिन उसका पति उसे लगातार धमका रहा है। वह अपने 9 साल के बेटे के साथ मुश्किल से गुजारा कर रही है। उसने पुलिस से मांग की कि पुलिस मामले में निष्पक्ष व उचित कार्रवाई अमल में लाए।
---
--तन्हा