फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   क्राइम1

जाखू में घर से आभूषणों समेत नकदी उड़ा ले गए शातिर

Mon, 18 Mar 2019 11:08 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
क्राइम1
demo pic

विज्ञापन
शिमला। जाखू में एक रिटायर्ड महिला कर्मचारी के घर में सेंध लगाकर शातिर सोने, चांदी के आभूषणों सहित हजारों की नकदी के अलावा 100 डालर भी उड़ा ले गए। सोमवार को पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और महिला से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक करीब दो महीने से महिला का घर खाली था। महिला अपने बेटे के पास मुंबई गई हुई थीं। रविवार सुबह महिला वापस घर आई तो दरवाजा खुला देखकर होश उड़ गए। घर के दरवाजे का ताला टूट हुआ था। महिला ने अंदर जाकर देखा तो घर का एक-एक सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर को खाली पाकर बंद दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक चोरों ने घर से 100 यूएस डालर, सोने के गहने, चांदी का सेट, कीमती कपड़ों सहित करीब आठ हजार रुपये की चोरी की है। सरकारी महकमे से रिटायर्ड महिला कॉलोनी के दो मंजिला भवन के एक कमरे में अकेले रहती हैं, जबकि इनके परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed