{"_id":"5d222b4a8ebc3e6cce127941","slug":"15625203686-shimla-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को मोहरा बना पुलिस ने दबोच लिया पति का हत्यारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमिका को मोहरा बना पुलिस ने दबोच लिया पति का हत्यारा
Tue, 09 Jul 2019 11:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में नेपाली की हत्या मामले में पुलिस ने प्रेमिका को मोहरा बनाकर फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बुना था। पुलिस ने पहले तो प्रेमिका को विश्वास में लाया। इसके बाद प्रेमिका के हाथों फंदा लगाकर हत्यारे आरोपी को शिमला बुलाकर दबोचा। मर्डर मामले की जांच कर पुलिस के सामने आरोपियों ने एक नया खुलासा किया है।
विज्ञापन
24 जून की आधी रात को प्रेमिका के पति का मर्डर करने के बाद आरोपी कविराम उर्फ कपिल राणा लक्कड़ बाजार से फरार हो गया था। इसी बीच पुलिस
ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी का फोन ट्रेस करना शुरू कर दिया था। हत्या के चार दिन बाद 28 जून को प्लानिंग के मुताबिक मृतक की पत्नी के मोबाइल पर एक फोन आया। यह फोन अंबाला से आया था जो फरार कपिल ने किया था।
विज्ञापन
उसने पूछा कि कैसा माहौल है। प्रेमिका बोली यहां सब ठीक है, तुम शिमला आ जाओ। आरोपी हत्यारे को भनक नहीं थी कि राजधानी की स्मार्ट पुलिस उनकी बनाई योजना से एक कदम आगे चल रही थी। 30 जून की शाम फरार आरोपी प्रेमिका के कहने पर शिमला लौटा और पुलिस के बुने जाल में फंस गया। पुलिस ने हत्यारे को अनाडेल से दबोचा। फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे है। पुलिस जांच में सामने आया था कि पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश को रचा था।
विज्ञापन
हत्या की योजना के मुताबिक यूपी जा पहुंचा हत्यारा
24 जून की आधी रात को कपिल ने डंडवीर की घण से मारकर हत्या कर दी थी। इस बीच शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे करीब दो घंटे लग गए। रात करीब दो बजे कपिल ने हत्या की सूचना देने के लिए प्रेमिका को फोन किया। लेकिन प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया, सुबह करीब चार बजे प्रेमिका ने आशिक के नंबर से आई कॉल देखी और उसे फोन किया। हत्या की सूचना मिलने के बाद योजना के मुताबिक प्रेमिका ने आशिक को यहां से भाग जाने के साथ-साथ फोन बंद करने को कहा।