फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सड़क से हटने को कहा तो युवकों ने होमगार्ड पर किया हमला

सड़क से हटने को कहा तो युवकों ने होमगार्ड पर किया हमला

Thu, 04 Jul 2019 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क से हटने को कहा तो युवकों ने होमगार्ड पर किया हमला
सांकेतिक तस्वीर
गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र में कानून व्यवस्था हाशिये पर है। लंबाथाच में गश्त के दौरान सड़क पर बैठे कुछ युवकों को हटने के लिए कहा कि उन्होंने होमगार्ड जवान पर हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल होमगार्ड जवान हरि सिंह को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम लंबाथाच के पास सड़क किनारे बैठे कुछ युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए गश्त पर निकली पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया और वीरवार को दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर मारपीट के अलावा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की धारा भी लगी है। पुलिस गश्त बढ़ाएगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जंजैहली पुलिस थाना में होमगार्ड जवान हरि सिंह अपने साथी के साथ गश्त पर था। इसी दौरान लंबाथाच के पास दो युवक अपने कुछ साथियों के साथ सड़क पर बैठे थे। इसी दौरान होमगार्ड ने सड़क से हटने के लिए कहा ताकि जाम न लगे। इसी पर युवक गुस्सा गए और बहसबाजी करने लगे। इसके बाद युवकों ने होमगार्ड जवानों पर हमला बोल दिया। इसमें हरि सिंह को चोटैं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
जंजैहली थानाक्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
सीएम के गृहक्षेत्र जंजैैैहली थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। क्षेत्र में बुधवार को एक ही दिन मारपीट के चार मामले दर्ज हुए हैं। इसमें एक मामले में क्रास एफआईआर दर्ज है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे घाटी में दहशत का माहौल है। बुधवार को भी थुनाग बाजार में महिलाओं के दो गुटों में सरेआम दराट लहराया गया और डंडे भी चले। इससे एक महिला जख्मी हो गई। इसमें क्रास एफआईआर दर्ज है। उधर सराज के छतरी के टिपरा गांव में भी दो गुटों में झड़प हुई है जिसमें मारपीट के बाद पुलिस थाना जंजैहली में शिकायत दर्ज हुई है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed