फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   छात्रा को अश्लील मेसेज भेजने पर विवि के लॉ छात्र पर मुकदमा

छात्रा को अश्लील मेसेज भेजने पर विवि के लॉ छात्र पर मुकदमा

Sun, 30 Jun 2019 11:32 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को अश्लील मेसेज भेजने पर विवि के लॉ छात्र पर मुकदमा
फाइल फोटो

राजधानी में एक सिरफिरे छात्र पर सहपाठी छात्रा के फोन पर अश्लील मेसेज भेजने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया है कि आरोपी उसे फोन करके परेशान कर रहा है। आरोपी छात्र हिमाचल विश्वविद्यालय के विधि विभाग का छात्र है। पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर बालुगंज पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि विधि विभाग में पढ़ने वाला छात्र उसे फोन करके बिना वजह परेशान कर रहा है और उसके मोबाइल फोन पर अश्लील मेसेज भेजता है। कुछ दिन पहले आरोपी ने इंस्टाग्राम पर छात्रा की फोटो डालकर भद्दे मेसेज भेजे। आरोपी यही नहीं रुका और पीड़ित के परिवार के अन्य सदस्यों को भी छात्र के बारे में अश्लील मेसेज भेजता है। छात्रा, कॉलेज समय से आरोपी छात्र को जानती है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी पहले भी कर चुका है छेड़छाड़
शिकायत में छात्रा ने कहा कि उसकी दो साल पहले शादी हो चुकी है। आरोपी, पति को भी मेरे बारे में आपत्तिजनक मेसेज भेजता है और मुझे पति से तलाक देने के लिए कहता है। कहा कि आरोपी उसे बहुत परेशान कर रहा है। इस कारण पारिवारिक जीवन खतरे में है। आरोपी पहले भी मेरे साथ छेड़छाड़ कर चुका है। बाद में आरोपी की ओर से माफी मांगने पर मामला शांत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed