{"_id":"5d179a988ebc3e3c8653c340","slug":"156182797110-shimla-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ छात्र पर हमले के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लॉ छात्र पर हमले के मामले में दो गिरफ्तार
Sun, 30 Jun 2019 09:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय में चार युवकों द्वारा लॉ छात्र पर लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों में एक मंडी का जबकि दूसरा हमीरपुर का रहने वाला है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हमलावरों में दो लॉ के पूर्व छात्र थे जबकि अन्य दो युवक आरोपियों के दोस्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ छात्र विवि के विधि विभाग में छठे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है। गौरतलब है कि वीरवार को लॉ के छठे सेमेस्टर का पेपर देने के बाद वह दोस्तों के साथ घूमने गया था। रात करीब साढ़े दस बजे वह दोस्तों के साथ सांगटी की ओर से विवि परिसर की तरफ जा रहा था। इसी बीच एचीपीयू वर्कशाप के पास चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन