फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   रैलिंग टूटने से नाले में गिरी बुजुर्ग महिला, घायल

रैलिंग टूटने से नाले में गिरी बुजुर्ग महिला, घायल

Mon, 17 Jun 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
रैलिंग टूटने से नाले में गिरी बुजुर्ग महिला, घायल
शिमला। एचपी यूनिवर्सिटी की टीचर कालोनी में एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे लगी रेलिंग टूटने से नाले में गिर गई। हादसे में महिला के सिर और मुंह में चोटें आई हैं। सावित्री देवी (73) सुबह के समय सैर पर निकली थीं। इसी दौरान चलते वक्त सड़क किनारे लगी रैलिंग का सहारा ले लिया। रेलिंग टूटकर नाले में गिर गई। सावित्री देवी भी रेलिंग के साथ ही नीचे गिर गईं। उधर कालोनी में रहने वाले शिक्षकों ने कहा कि रेलिंग काफी समय से टूटी पड़ी है। नगर निगम और विवि प्रशासन इसे ठीक नहीं कर रहा है। समरहिल पार्षद शैली शर्मा ने कहा कि यह रेलिंग और सड़क नगर निगम के अधीन नहीं है। इसकी देखरेख विवि करता है। विवि प्रशासन ने यहां सड़क की टारिंग तो करवा दी लेकिन रेलिंग ठीक नहीं करवाई। प्रशासन जल्द इसे ठीक करवाए ताकि बाकी लोगों के साथ ऐसा हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed