फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   क्राइम, छात्रा को एचपीयू बोर्ड से स्कालरशिप में मिला लैपटॉप चोरी

मकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान ले उड़े चोर

Sat, 15 Jun 2019 02:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
क्राइम, छात्रा को एचपीयू बोर्ड से स्कालरशिप में मिला लैपटॉप चोरी
सांकेतिक तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। समरहिल क्षेत्र में शातिरों ने एक मकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये का समान चुरा लिया। शातिरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार कहीं बाहर गया हुआ था इसी दौरान शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया। शातिर मकान से डीएसएलआर कैमरा, लैपटॉप और दो मोबाइल फोन के अलावा हजारों रुपये की नकदी ले गए हैं। शिकायत के आधार पर बालुगंज पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर किरायेदार छात्रा का दरवाजा खुला पड़ा था। कमरे में समान बिखरा पड़ा था। छात्रा के कमरे से लैपटॉप गायब था। इस बीच अन्य कमरों को देखा तो कमरे से एक डीएसएलआर कैमरा 40 हजार, लैपटॉप 32 हजार, दो मोबाइल फोन 22 हजार और अलमारी में रखी करीब 14 हजार की नगदी गायब थी। पुलिस के मुताबिक घर में महिला के अलावा उसका बेटा रहता था। एक कमरा किराये पर दिया है इसमें एचपीयू में पढ़ने वाली छात्रा रहती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि छात्रा को लैपटॉप हिमाचल प्रदेश विवि बोर्ड से स्कालरशिप के रूप में तीन साल पहले मिला था। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द की आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed