फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अवैध कब्जे हटाए

अवैध कब्जे हटाए

Sun, 04 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जे हटाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के प्रवेश द्वार टूटीकंडी - शोघी सड़क पर पुलिस टीम ने रविवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुहिम चलाकर सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क की गई एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को कब्जे में लिया। एनएच विंग की टीम के साथ सड़क किनारे अवैध रूप से पड़े रेत बजरी के ढेरों और लोहे के कबाड़ को सील कर दिया। अतिक्रमण अभियान के दौरान टीम ने करीब 15 किलोमीटर सड़क पर जेसीबी मशीनों और क्रेनों के साथ सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जों को हटाया और वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी सड़क को बहाल किया। प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से विभाग को सड़क किनारे अवैध कब्जों को हटाने के निर्देशों के बाद विभाग हरकत में आया और अतिक्रमणकारियों के कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू की।
रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अवैध कब्जों को हटाना शुरू किया। इस दौरान टीम ने महीनों से सड़क किनारे खड़ी धूल जमी गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटाया और जंक यार्ड ले गए। इस दौरान करीब 15 गाड़ियों को हटाया गया। इसके साथ ही बिना अनुमति से सड़क किनारे पड़े रेत बजरी के ढेरों को जेसीबी की मदद से ट्रक में लोड कर अपने कब्जे में लिया और साथ ही सड़क किनारे पड़े लोहे के ढेरों को भी जब्त किया। इस दौरान एएसपी साक्षी वर्मा, एएसपी अर्जित सेन ठाकुर, डीएसपी राजेंद्र शर्मा, डीएसपी राम लाल बंसल, डीएसपी बलबीर जसवाल, डीएसपी ट्रैफिक रत्तन नेगी, बालूगंज थाना पुलिस और क्यूआरटी लाइन के पुलिस जवान मौजूद थे।
विज्ञापन

---
ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
राजधानी में पर्यटक सीजन जोरों पर है। सड़कों पर अतिक्रमण से रोजाना सड़क पर जाम की स्थिति पैदा होती है। अतिक्रमण को हटाने के बाद शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकती है। ट्रैफिक जाम के कारण सड़क पर वाहन रेंगने पर मजबूर हो जाते हैं। वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed