{"_id":"5cc88da2bdec22077d5bd69b","slug":"141556647330-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत
Wed, 01 May 2019 11:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के एक मामले में सजा काट रहे कैदी की सोमवार देर रात मौत हो गई। मृतक जोगेंद्र सिंह चंबा का रहने वाला था। यह कंडा जेल में सजा काट रहा था। पुलिस के अनुसार देर रात करीब नौ बजे तक जोगेंद्र ठीक था। इसने दूसरे कैदियों के साथ टीवी देखा और खाना खाया। करीब साढ़े नौ बजे अचानक सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की।
विज्ञापन
जेल में ही प्राथमिक उपचार दिया लेकिन जब तबीयत और बिगड़ी तो इसे आईजीएमसी ले आए। अस्पताल में इसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। जेल पुलिस का कहना है कि जोगेंद्र मनोरोगी था और इसकी दवाइयां खा रहा था। इसे कंडा की ओपन एयर जेल में रहने की अनुमति मिली थी। जेल अधीक्षक सुशील कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन