{"_id":"5b9013bd867a55019a1f7994","slug":"131536168893-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन के उजाले में अध्यापिका पर झपटा तेंदुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन के उजाले में अध्यापिका पर झपटा तेंदुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजौली के साथ लगते सांगटी क्षेत्र में बुधवार सुबह झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने ड्यूटी पर जा रही शिक्षिका पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले में शिक्षिका को गहरे घाव आए हैं। इन्हें आईजीएमसी में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। स्कूल जा रहे कई बच्चे आधे रास्ते से ही घर लौट गए। पुलिस के अनुसार कोटखाई के कलबोग स्कूल में तैनात शिक्षिका सुमन मेघटा सांगटी की हाउसिंग बोर्ड कालोनी के बी थ्री ब्लॉक में रहती हैं। रोज की तरह सुमन सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर घर से बस के लिए मल्याणा हाइवे की ओर निकली। हाइवे के लिए शार्टकट पैदल रास्ता है। यह रास्ता आजकल झाड़ियों से भरा पड़ा है।
विज्ञापन
सुमन जैसे ही थोड़ी दूर निकली तो झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हमले के बावजूद सुमन ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह तेंदुए को दूर धकेला। लेकिन तेंदुए ने एक नहीं तीन बार हमला किया। इससे सुमन के दाहिने हाथ और टांग पर पंजों से घाव हो गए। सुमन के चिल्लाने पर तेंदुआ झाड़ियों में जाकर गायब हो गया। सुमन किसी तरह हाइवे पर पहुंची। बाद में संजौली पहुंचकर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
देरी से मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
इंजनघर वार्ड की पार्षद आरती चौहान ने वन विभाग और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं वन विभाग की टीम के समय पर न पहुंचने से स्थानीय लोगों में रोष रहा। लोगों के अनुसार करीब आठ बजे विभाग को सूचना दी थी लेकिन टीमें साढ़े नौ बजे के बाद मौके पर पहुंची। डीएफओ ग्रामीण अमित शर्मा ने बताया कि कालोनी के पास पिंजरा लगा दिया गया है। टीम ने इलाके की छानबीन की लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। महिला के इलाज पर जो भी खर्च आएगा उसका मुआवजा उन्हें मिलेगा।
टीचर डे भी नहीं मना पाई सुमन
स्कूल में बुधवार को टीचर डे का समारोह था। लेकिन सुमन तेंदुए के हमले के चलते स्कूल नहीं पहुंच पाई। उन्होंने आईजीएमसी अस्पताल में प्राथमिक उपचार लिया और स्कूल को इसकी सूचना दी। पार्षद मीरा शर्मा भी दिन के समय शिक्षिका के घर पहुंची और उनका हाल जाना। पार्षद ने कहा कि नगर निगम रास्तों से झाड़ियों को अभी तक साफ नहीं कर पाया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।