{"_id":"5c62db82bdec224c8b1afce3","slug":"13-434-kg-cannabis-recovered-from-car-bonnet-in-chamba-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार के बोनट से 13.434 किलो चरस बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के बोनट से 13.434 किलो चरस बरामद, चालक गिरफ्तार
Tue, 12 Feb 2019 08:44 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 12 Feb 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
चरस तस्करी के लिए चरस तस्कर अब नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम ने चंबा-पठानकोट मार्ग पर तुन्नूहट्टी के पास नाके के दौरान कार के बोनट में छिपा कर ले जा रही 13 किलो 434 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति को धर दबोचा है।
विज्ञापन
पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तुन्नुहट्टी के पास मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब नाका लगा रखा था।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस टीम हरेक आने-जाने वाले वाहन की गहनता से छानबीन कर रही थी। इसी दौरान सलूणी से पठानकोट की तरफ आ रही एक कार नंबर एचपी 81-1075 को तलाशी के लिए रोका गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने ऐसे पकड़ा मामला
कार नरेंद्र सिंह गांव फहरोग तहसील सलूणी चला रहा था। पुलिस टीम ने कार की तलाशी लेने के बाद चालक से गाड़ी का बोनट खोलने की बात कही। इस पर कार चालक हड़बड़ा गया।
पुलिस को उस पर शक हो गया, जिसके बाद कार का बोनट खोल कर देेखा तो उसके भीतर 13 किलो 434 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने नरेंद्र सिंह के खिलाफ माद्रक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि तुन्नुहट्टी में नाकेबंदी के दौरान एक कार चालक से 13 किलो 434 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।