{"_id":"5767de424f1c1b7426b47d7f","slug":"12th-class-student-commit-suicide-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के छात्र ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं के छात्र ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के साथ क्वार्टर में रहने वाले 12वीं के छात्र ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार सुबह हिमाचल के जिला चंबा के ओबड़ी मोहल्ले की है। मृतक की पहचान अभिषेक, पुत्र पूर्ण चंद निवासी सिमणी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट न मिलने की वजह से आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सुल्तानपुर चौकी के प्रभारी मनोज वालिया ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार जिस समय युवक ने फंदा लगाया, उसे मकान मालिक ने देख लिया।
विज्ञापन
मकान मालिक ने दरवाजा तोड़कर अभिषेक को फंदे से नीचे उतारा। उस समय अभिषेक की सांसें चल रही थीं। लिहाजा, एंबुलेंस से अभिषेक को चंबा अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अभिषेक ब्वॉयज स्कूल में मेडिकल का स्टूडेंट था। दोस्त बताते हैं कि अभिषेक पढ़ने में मेधावी था। हर बार अच्छे अंकों से परीक्षा पास करता था। अभिषेक के पिता पूर्ण चंद के अनुसार वे डाक विभाग में कार्यरत हैं। सोमवार सुबह जब वे क्वार्टर से गए तो सब सामान्य था। बाद में उन्हें अभिषेक के फंदा लगाने की सूचना मिली।