{"_id":"5a6cb5a94f1c1bca798b6260","slug":"11517073833-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पिन पूछकर लगाया चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम पिन पूछकर लगाया चूना
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। एटीएम कार्ड का पिन पूछकर एक किसान को शातिरों ने हजारों रुपये का चूना लगा दिया। मामला ढली पुलिस थाना के डुबलु क्षेत्र के परथाना गांव का है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार सुरेश दत्त का कहना है कि उसे मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। इसमें एक शख्स ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक जनेड़घाट का अधिकारी बताकर उससे एटीएम कार्ड का पिन और इसका सीक्रेट कोड पूछा। थोड़ी ही देर बाद उसके मोबाइल फोन पर पैसों के लेनदेन संबंधी मैसेज आ गए। पता चला कि यह कॉल बैंक से नहीं बल्कि किसी शातिर ने किया है। किसान के खाते से 49100 रुपये की निकासी हो चुकी थी। बाद में किसान ने बैंक जाकर अपना खाता बंद करवा दिया। साथ ही जुन्गा पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शातिरों ने पांच बार ट्रांजेक्शन की है। पुलिस का कहना है कि अब कॉल से जुड़ा रिकॉर्ड लिया जा रहा है। लोगों को इस तरह की कॉल्स से बचने के लिए भी अलर्ट किया जा रहा है।