{"_id":"59a840444f1c1b01278b4af4","slug":"11504198724-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आई 8 साल की बच्ची, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आई 8 साल की बच्ची, मौत
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच-07 पर सड़क हादसे में एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। पुरुवाला चौक के समीप वीरवार को सड़क क्रॉस करने के लिए दौड़ी बच्ची अचानक कार की चपेट में आ गई। हालांकि, चालक घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर गया, लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, पांवटा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर नेशनल हाईवे पर पुरुवाला में 8 वर्षीय बच्ची सड़क पार कर रही थी। इस बीच बच्ची यूपी14 एई-4097 नंबर कार की चपेट में आ गई। हादसे में महाराष्ट्र निवासी बिष्टी (8) पुत्री अकशर अली बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक संजय पुत्र मोहन निवासी गाजियाबाद यूपी ने बच्ची को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस टीम को पता चला है कि बच्ची के पिता पुरुवाला के किसी निजी क्लीनिक में कार्यरत हैं। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रवासी दंपति का परिवार शोकाकुल है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग ऋषिकेश जा रहे थे।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि हादसे में बिष्टी (8) पुत्री अकशर अली की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।