दोस्त ने ही कर लिया दसवीं के छात्र का अपहरण!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं के छात्र का सुबाथू में अपहरण हो गया है। परिजनों ने नेपाली मूल के युवक पर किडनैपिंग के आरोप लगाए हैं। इसके मकसद गलत काम करवाने (अपराध) का संदेह जताते हुए पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है।
वहीं आरोपी युवक भी उसी दिन से गायब चल रहा है। पुलिस ने भादसं की धारा 363 के तहत मुकदमा कायम करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में विनोद कुमार गांव थाथो पीओ कक्कडहट्टी सोलन ने कहा है कि दसका बड़ा लड़का तरूण दसवीं का छात्र है। प्रतिदिन वह ट्यूशन पढ़ने जाता था, लेकिन 26.8.2014 के बाद वह घर नहीं लौटा है।
नेपाली मूल के युवक से थी दोस्ती
तमाम सगे संबंधियों और रिश्तेदारों के यहां उसे ढूंढा जा चुका है। लेकिन उसका कोई अता पता नहीं है। तरुण की एक नेपाली मूल के लड़के सोभा राम से दोस्ती थी। वह किसी राजेंद्र के यहां नौकर था। उसी दिन से वह भी गायब है।
नेपाली मूल का युवक राजेंद्र को यह बताकर गया था कि वह नेपाल जा रहा है। पिता का कहना है कि उसका लड़का कभी घर से बाहर नहीं गया है। शक है कि वह या कोई और उसे बहला फुसला कर ले गया है। कहीं कोई उससे गलत काम न करवाए।
नहीं मांगी कोई फिरौती
छात्र के पिता विनोद का कहना है कि उसका बेटा लापता है। किसी तरह की फिरौती आदि से संबंधि किसी ने भी उसे काल नहीं किया है। उसके बेटे को बरगलाकर ले जाया गया है।
चौकी प्रभारी एएसआई मदन लाल के मुताबिक पुलिस छानबीन कर रही है। सभी पहलूओं को ध्यान में रखा जा रहा है। 28 को शिकायत के आधार पर भादसं की धारा 363 के तहत मुकदमा कायम किया गया है।