फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10th century Naag Devta idol stolen from Chamba Himachal Pradesh

मंदिर से 10वीं शताब्दी में बनी नाग देवता की मूर्ति चोरी

Sun, 07 Apr 2019 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीसा (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीसा (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Apr 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
10th century Naag Devta idol stolen from Chamba Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह की गुईला पंचायत में मेहल नाग की मूर्ति चोरी हो गई है। यह मूर्ति दसवीं शताब्दी में बनाई गई थी। प्राचीन मंदिर को आस्था का केंद्र मानने वाले श्रद्धालुओं में चोरी की वारदात से खासा रोष है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी चंद राम ने बताया कि रविवार को सुबह छह बजे जब वह रोजाना की तरह मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर से नाग की मूर्ति को गायब पाया। मंदिर के भीतर रखा सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत इस बारे में पंचायत प्रधान को सूचित किया। प्रधान ने तीसा थाना में फोन करके घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मूर्ति चोरी को लेकर पुजारी समेत अन्य लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर से कुछ साक्ष्य भी जुटाए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मूर्ति चोरी करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। पंचायत प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि मेहल नाग मंदिर के साथ पंचायत समेत सभी चुराहवासियों की आस्था जुड़ी हुई है।

इस मंदिर में माथा टेकने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। मूर्ति चोरी होने की खबर से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। डीएसपी सलूणी रामकर्ण राणा ने बताया कि मेहल नाग की मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed