{"_id":"5fbbc2f68ebc3e9bbf6b4c08","slug":"103-grams-drugs-and-23-gram-gold-seized-by-police-in-kanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"103 ग्राम चिट्टा, दो लाख नकदी और 23 ग्राम सोने के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
103 ग्राम चिट्टा, दो लाख नकदी और 23 ग्राम सोने के साथ तीन गिरफ्तार
Mon, 23 Nov 2020 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, इंदौरा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, इंदौरा (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 23 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डमटाल पुलिस ने रविवार रात को भदरोया में दबिश के दौरान 103.83 ग्राम चिट्टा, करीब दो लाख की नकदी, 23 ग्राम सोने के जेवरात और तीन कारों समेत एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। डमटाल पुलिस थाना ने सूचना के आधार पर एएसआई हामिद मोहम्मद की अगुवाई में देर रात्रि भदरोया गांव में एक घर पर दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने 103. 83 ग्राम चिट्टा और 2,19,220 रुपये और 23 ग्राम सोने के जेवरात सहित तीन कारों को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी लवजीत, बचनी देवी व अनुबाला वासी भदरोया को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी नुरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक युवक ओर दो महिलाओं को नकदी और नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन