फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 kg bhuki and one weapon recoverd from car written press

प्रेस लिखी गाड़ी से 10 किलो भुक्की और हथियार बरामद

Sat, 05 Jul 2014 11:20 PM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
10 kg bhuki and one weapon recoverd from car written press

हिमाचल के ऊना में सीआईए टीम ने नैहरियां के पास प्रेस लिखी टाटा इंडिगो गाड़ी में नशे की बड़ी खेप और देसी कट्टा बरामद बरामद किया गया है। खास बात यह है कि जिस गाड़ी से यह नशे की खेप और हथियार बरामद हुआ है उसमें प्रैस लिखा था।

विज्ञापन


यह शख्स पहले भी प्रैस का रौब दिखाकर पुलिस को चकमा देता रहा। मगर इस बार पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके 10.200 किलोग्राम भुक्की, 400 ग्राम चरस और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आरोपी की गाड़ी भी पुलिस के कब्जे में है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार निवासी मैड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए की टीम ने टाटा इंडिगो कार संख्या एचपी 19सी 0246 को चेकिंग के लिए नैहरियां के पास रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

भागने की कोशिश की, मगर पकड़ा गया

10 kg bhuki and one weapon recoverd from car written press

इस दौरान आरोपी रविंद्र कुमार निवासी मैड़ी ने कार से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन सीआईए की टीम ने आरोपी रविंद्र को 100 मीटर की दूरी पर ही दबोच डाला। इसके बाद कार की तलाशी के दौरान सीट के नीचे से 10.200 किलोग्राम भुक्की और 400 ग्राम चरस मिली। कार में देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। इस गाड़ी पर प्रेस भी लिखा हुआ है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रेस का रौब दिखाकर पहले भी कई बार पुलिस को चकमा देकर भागा है। आरोपी के खिलाफ शिकायतें मिली थीं, इसलिए पुलिस उस पर कई दिनों से कड़ी निगाह रखे हुए थी। शनिवार को आरोपी नशे की खेप और अवैध हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। डीएसपी सागर चंद्र ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने नशे की खेप और देसी कट्टा कहां से लाया, इसका पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed