दंपती से दिनदहाड़े शातिर 1.20 लाख छीन कर शातिर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पर दिनदहाड़े बाइक पर सवार दो शातिर मुख्य मार्ग के बीच वाहन रोककर एक वृद्ध दंपती से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित दंपती बैंक से रुपये निकलवाकर अपने घर वापस जा रहा था कि तभी गलुआ के समीप बाइक सवार युवकों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
बुजुर्ग दंपती की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो युवक पति संग बाइक के पीछे बैठी महिला से रुपयों का बैग छीनते हुए कैद हो गए हैं।
पुलिस सीसीटीवी में कैद युवकों की पहचान में जुट गई है। वहीं, पीड़ित सोहन सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी संग बाइक पर ऊना बस स्टैंड के समीप स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकलवाने गए थे।
इसके बाद बैंक से एक लाख 20 हजार रुपये लेकर वापस घर लौट रहे थे कि बीच रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने गलत साइड बाइक लगा कर रास्ता रोक लिया और बाइक के पीछे बैठी सोहन सिंह की पत्नी के हाथों से पैसों से भरा बैग छीनकर दोनों युवक ऊना की ओर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
वहीं, ऊना सदर थाना के एसएचओ दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके आधार पर जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आस-पास लगाए गए सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। इसमें सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि शातिर पहले वृद्ध दंपती का पीछा करते हुए गलुआ पहुंचे और दोबारा वापस जाते हुए वारदात को अंजाम दिया।