फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide at bilaspur himachal

बेटे के जुल्मों से तंग आकर पिता ने की आत्महत्या

Sat, 18 Oct 2014 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 18 Oct 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
suicide at bilaspur himachal

बेटे के जुल्म से दुखी होकर कथित रूप से गोबिंदसागर झील में कूद कर

विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले बुजुर्ग रिटायर फौजी का शव बरामद कर लिया गया है।

शनिवार को बजुर्ग का शव कोट इलाके में पावर हाऊस के समीप देखा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

उधर, इस मामले में पुलिस ने बुजुर्ग के पुत्र आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मझारी इलाके के अजेब सिंह ने भाखड़ा बांध के लिए बनी गोबिंदसागर नहर में कूद कर अपनी जान दी थी।

महेंद्र नामक एक ग्रामीण ने बुजुर्ग अजेब सिंह के बेटे जसपाल पर ही आरोप लगाया था कि उसकी वजह से वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए विवश हुआ।

अजेब सिंह फौज से सेवानिवृत्त हुए थे। एसएचओ कोट गुरदीप सिंह ढिल्लो ने बताया कि बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया गया है। इस मामले में बेटे के खिलाफ भादंसं की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed