{"_id":"14e7d78e182e2730f01dbb7307bfdd4a","slug":"-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के जुल्मों से तंग आकर पिता ने की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे के जुल्मों से तंग आकर पिता ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 18 Oct 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के जुल्म से दुखी होकर कथित रूप से गोबिंदसागर झील में कूद कर
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले बुजुर्ग रिटायर फौजी का शव बरामद कर लिया गया है।
शनिवार को बजुर्ग का शव कोट इलाके में पावर हाऊस के समीप देखा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, इस मामले में पुलिस ने बुजुर्ग के पुत्र आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।
नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मझारी इलाके के अजेब सिंह ने भाखड़ा बांध के लिए बनी गोबिंदसागर नहर में कूद कर अपनी जान दी थी।
महेंद्र नामक एक ग्रामीण ने बुजुर्ग अजेब सिंह के बेटे जसपाल पर ही आरोप लगाया था कि उसकी वजह से वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए विवश हुआ।
अजेब सिंह फौज से सेवानिवृत्त हुए थे। एसएचओ कोट गुरदीप सिंह ढिल्लो ने बताया कि बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया गया है। इस मामले में बेटे के खिलाफ भादंसं की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।