लग्जरी गाड़ी से 35.40 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। चिट्टे के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नशा किस कदर युवाओं को जकड़ रहा है। राजधानी पुलिस ने लगातार तीसरे दिन चिट्टा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। ताजा मामले में पुलिस ने शोघी क्षेत्र में लग्जरी गाड़ी में तीनों युवकों को 35.40 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। इनकी पहचान गुलशन शर्मा (24) पुत्र मधुकर शर्मा, साहिब सिंह (30) पुत्र गुरुनाम सिंह के तौर पर हुई है। दोनों शहर के उपनगर संजौली क्षेत्र के निवासी है। तीसरे युवक की पहचान नविंद्र कंवर (30) पुत्र कूपर सिंह सुन्नी निवासी के तौर पर हुई है।
मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बालुगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम करीब आठ बजे पुलिस की टीम गश्त पर थी। शोघी क्षेत्र के पास सड़क किनारे एक लग्जरी गाड़ी खड़ी थी। इसमें तीन युवक सवार थे और पुलिस को देखकर घबरा गए। इसी बीच पुलिस ने गाड़ी समेत तीनों युवकों की तलाशी ली तो इनसे 35.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर बालुगंज थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज किया। इधर, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
निजी क्षेत्र में काम करते हैं तीनों युवक
पुलिस के मुताबिक चिट्टे के साथ पकड़े गए तीनों युवक निजी क्षेत्र में काम करते हैं। इनमें से एक युवक दुकान करता है और दूसरा युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जबकि तीसरा ऑटो फाइनेंस का काम करता है।