फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat pradhan slapped and beating govt employee una himachal pradesh

महिला प्रधान ने पहले कर्मचारी को थप्पड़ मारे, फिर जूतों से पीटा

Thu, 18 Jul 2019 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
panchayat pradhan slapped and beating govt employee una himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव में बिजली का बिल जमा कर रहे अस्थाई कर्मचारी को गांव की महिला प्रधान ने थप्पड़ जड़ दिए। यही नहीं महिला प्रधान ने बाद में पुलिस के सामने जूतों से भी उसकी पिटाई कर डाली। इसके बाद मामला गरमा गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा होने के बाद किसी भी तरह का कोई केस दर्ज नहीं करवाया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विद्युत बोर्ड चिंतपूर्णी कार्यालय का अस्थाई कर्मचारी साथ लगते गांव में महिला प्रधान के घर बिजली का बिल काटने पहुंचा। जब कर्मचारी बिल काटकर प्रधान को देने लगा तो उसने ज्यादा बिल आने पर बिजली का बिल लेने से मना कर दिया। इस पर कर्मचारी ने कहा कि आपका बिल ज्यादा है तो ऑफिस जाकर शिकायत कर सकती हैं। उसने रीडिंग के हिसाब से ही बिल काटा है। इस बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी।

विज्ञापन

इस पर प्रधान ने पुलिस बुलाने की बात कही। बिल काटने आए कर्मचारी ने कहा आप पुलिस बुला लीजिए मैं अभी यहीं हूं और आसपास लोगों के बिल काट रहा हूं। ये कहकर कर्मचारी गेट खोलकर घर से बाहर जाने लगा। इस बीच दोनों में बहस फिर शुरू हो गई। इस दौरान महिला प्रधान ने कर्मचारी को दो थप्पड़ जड़ दिए।

इस पर कर्मचारी ने विद्युत बोर्ड के एसडीओ और रिश्तेदार को फोन कर दिया। महिला प्रधान ने पुलिस को फोन कर घर बुला लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी मौजूदगी में महिला प्रधान ने कर्मचारी के सिर पर जूते दे मारे। इसके बाद माहौल काफी गर्माया गया।

बाद में महिला प्रधान के पति और विद्युत विभाग के एसडीओ ने मध्यस्थता की। बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया। इस कारण कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया। इस बारे में विद्युत बोर्ड के एसडीओ देवराज बंसल ने कहा कि बिल काटने वाले अस्थाई कर्मचारी को थप्पड़ मारे गए हैं।

वे खुद मौके पर गए। दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है। इस बारे में थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने कहा कि ऐसी घटना हुई थी। बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस के सामने प्रधान ने बिल काटने वाले की जूतों से पिटाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed