फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime scene in kullu

पुलिस की लापरवाही से आरोपी को जबरन छुड़ा ले गईं महिलाएं

Mon, 26 Dec 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 26 Dec 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
crime scene in kullu

पुलिस की लापरवाही से वन कटान के आरोपी को कुछ ग्रामीण और महिलाएं वन विभाग के कब्जे से जबरन छुड़ा ले गए। खुद डीएफओ के बार बार कॉल करने के बावजूद पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। विभाग की टीम कुल्लू के पहनाला से 2 किलोमीटर पीछे नाका लगाकर बैठी थी। 

विज्ञापन


इस दौरान शनिवार रात करीब 11:00 बजे तीन लोग अंधेरे में जंगल की तरफ से लकड़ी के स्लीपर लेकर आ रहे थे। इनमें से एक आरोपी को टीम ने धर दबोचा, जबकि दो भागने में कामयाब रहे। डीएफओ पार्वती डिविजन हीरालाल ने पुलिस के 100 नंबर पर अपने मोबाइल फोन से डायल कर पुलिस से मदद मांगी। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची तो डीएफओ ने दोबारा कॉल की लेकिन इस बार पुलिस की और से वाहनों की उपलब्धता नहीं होने का हवाला दिया गया। डीएफओ हीरालाल का कहना है कि पुलिस की इस तरह की संवेदनहीनता से वन माफिया के हौसले बुलंद हैं। उधर, एसपी कुल्लू पदमचंद ने माना कि चूक हुई है। मामले पर जांच बैठा दी गई है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed