{"_id":"585ffca04f1c1b2a41eeb364","slug":"crime-scene-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की लापरवाही से आरोपी को जबरन छुड़ा ले गईं महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की लापरवाही से आरोपी को जबरन छुड़ा ले गईं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की लापरवाही से वन कटान के आरोपी को कुछ ग्रामीण और महिलाएं वन विभाग के कब्जे से जबरन छुड़ा ले गए। खुद डीएफओ के बार बार कॉल करने के बावजूद पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। विभाग की टीम कुल्लू के पहनाला से 2 किलोमीटर पीछे नाका लगाकर बैठी थी।
विज्ञापन
इस दौरान शनिवार रात करीब 11:00 बजे तीन लोग अंधेरे में जंगल की तरफ से लकड़ी के स्लीपर लेकर आ रहे थे। इनमें से एक आरोपी को टीम ने धर दबोचा, जबकि दो भागने में कामयाब रहे। डीएफओ पार्वती डिविजन हीरालाल ने पुलिस के 100 नंबर पर अपने मोबाइल फोन से डायल कर पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची तो डीएफओ ने दोबारा कॉल की लेकिन इस बार पुलिस की और से वाहनों की उपलब्धता नहीं होने का हवाला दिया गया। डीएफओ हीरालाल का कहना है कि पुलिस की इस तरह की संवेदनहीनता से वन माफिया के हौसले बुलंद हैं। उधर, एसपी कुल्लू पदमचंद ने माना कि चूक हुई है। मामले पर जांच बैठा दी गई है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन