फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Crime branch of CID will investigate case of sexual harassment with female police personnel

सीआईडी की क्राइम ब्रांच करेगी महिला पुलिस कर्मी से यौन शोषण मामले की जांच

Tue, 18 May 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 May 2021 05:00 AM IST
सार

शिमला की एक महिला पुलिस कर्मी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों के बाद महिला पुलिस थाने में पीड़िता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Crime branch of CID will investigate case of sexual harassment with female police personnel
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश की राजधानी शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर के खिलाफ महिला पुलिस थाने में दर्ज महिला पुलिस कर्मी से यौन शोषण के मामले की जांच सीआईडी की क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी संजय कुंडू की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। फैसले की जानकारी मिलने के बाद शिमला पुलिस ने मामले से जुड़े दस्तावेज सीआईडी को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मामले में शिकायतकर्ता, आरोपी और गवाह भी शिमला जिले में कार्यरत हैं। ऐसे में जांच की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। बता दें शिमला की एक महिला पुलिस कर्मी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों के बाद महिला पुलिस थाने में पीड़िता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होते ही आरोपी अधिकारी को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से पुलिस मुख्यालय मामले में चुप्पी साधे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed