{"_id":"651d9883412ff73d770c80be","slug":"cricket-world-cup-students-will-get-tickets-at-half-price-for-the-first-three-matches-in-dharamshala-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket World Cup: धर्मशाला में पहले तीन मैचों के लिए विद्यार्थियों को आधे दाम पर मिलेंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket World Cup: धर्मशाला में पहले तीन मैचों के लिए विद्यार्थियों को आधे दाम पर मिलेंगे टिकट
Thu, 05 Oct 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh
सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Oct 2023 05:00 AM IST
सार
क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विश्वकप के पहले तीन मैचों के लिए स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को टिकट आधे दाम पर मिलेंगे।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विश्वकप के पहले तीन मैचों के लिए स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को टिकट आधे दाम पर मिलेंगे। अधिक विद्यार्थी मैच का आनंद उठा सके, इसलिए उनको 1,000 रुपये के टिकट पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से यह विशेष छूट बांग्लादेश-अफगानिस्तान, बांग्लादेश-इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका-नीदरलैंड के मैच में दी जाएगी। स्टेडियम के कुल 14 स्टैंड में से दो में एचपीसीए ने करीब 200 टिकटों पर छूट का निर्णय लिया है। टिकट ऑफलाइन टिकट काउंटर पर मिलेंगे। इसका मुख्य कारण बच्चों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना है।
विज्ञापन
बच्चों को आधे रेट पर टिकट लेने के लिए काउंटर पर अपना स्कूल और कॉलेज का आईडी कार्ड दिखाना होगा। बता दें कि धर्मशाला में होने चार मैचों के टिकट ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं, लेकिन अभी भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्तूबर को होने वाले मैच के टिकट शुरू से ही ऑनलाइन नहीं मिल पा रहे हैं। इस वजह से भारतीय टीम के प्रशंसकों में निराशा है। भारत और न्यूजीलैंड मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों को यहां-वहां भटकने के बाद भी टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। एसपीसीए का कहना है कि मुकाबले से चार दिन पहले ही ऑफलाइन टिकट काउंटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
तीन मैचों के लिए आज से काउंटर पर मिलेंगे टिकट
एचपीसीए स्टेडियम के बाहर बुधवार को ऑफलाइन टिकट काउंटर स्थापित कर दिया गया है। वीरवार से क्रिकेट प्रेमियों को पहले तीन मुकाबलों के लिए टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे। सुबह 10 बजे से क्रिकेट प्रेमी काउंटर पर टिकट खरीद सकते हैं। काउंटर पर बांग्लादेश-अफगानिस्तान, इंग्लैंड-बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड मैच के टिकट मिलेंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों में क्रिकेट प्रति उत्साह को देखते हुए पहले तीन मैचों के लिए 200 टिकटों पर 50 फीसदी छूट दी जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को अपना स्टूडेंट आईडी कार्ड दिखाना होगा। अन्य मैचों के लिए टिकटों के दाम स्टैंड के हिसाब से ही रहेंगे।- अवनीश परमार, सचिव एचपीसीए
07 अक्तूबर बांग्लादेश-अफगानिस्तान
10 अक्तूबर बांग्लादेश-इंग्लैंड
17 अक्तूबर साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड
22 अक्तूबर भारत-न्यूजीलैंड
28 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड