{"_id":"641b33a01cb01e74f00887d1","slug":"cricket-world-cup-matches-will-be-played-at-international-dharamshala-stadium-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket World Cup: अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाएंगे क्रिकेट विश्वकप के मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket World Cup: अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाएंगे क्रिकेट विश्वकप के मुकाबले
Thu, 23 Mar 2023 10:29 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:29 AM IST
सार
दुबई में हुई आईसीसी की बैठक में विश्व कप के मैचों की तिथियां और भारत के स्टेडियमों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कुल 12 स्टेडियमों में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैचों के बाद अक्तूबर और नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के मैचों आयोजन भी होगा। दुबई में हुई आईसीसी की बैठक में विश्व कप के मैचों की तिथियां और भारत के स्टेडियमों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कुल 12 स्टेडियमों में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल है। 5 अक्तूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य मुकाबले धर्मशाला, बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई में खेले जाएंगे।
मार्च 2016 में हुआ था टी-20 क्रिकेट विश्व कप के मैचों का आयोजन
मार्च 2016 में धर्मशाला स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट विश्व कप के मैचों का आयोजन किया गया था। यहां पर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच भी प्रस्तावित था, लेकिन लोगों के विरोध के चलते यहां से मैच कोलकाता शिफ्ट कर दिया गया था। इसके अलावा धर्मशाला स्टेडियम में पुरुष और महिला टी-20 विश्व के कप के नौ मुकाबले खेले गए थे। अब दूसरी बार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेगा। एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि धर्मशाला स्टेडियम में तीन से चार मैच खेले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विश्व कप के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ स्टेडियम : परमार
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट विश्वकप के मैचों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए क्रिकेट स्टेडियमों में धर्मशाला भी शामिल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विश्व कप में धर्मशाला स्टेडियम के हिस्से तीन से चार मैच आएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: HPCA Stadium Dharamshala: धर्मशाला स्टेडियम में वॉर्नर बतौर कप्तान दिखाएंगे दम