{"_id":"6415684d64aca1b0b70224fc","slug":"hpca-cricket-stadium-dharamshala-australia-cricketer-david-warner-match-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPCA Stadium Dharamshala: धर्मशाला स्टेडियम में वॉर्नर बतौर कप्तान दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPCA Stadium Dharamshala: धर्मशाला स्टेडियम में वॉर्नर बतौर कप्तान दिखाएंगे दम
Sat, 18 Mar 2023 12:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:59 PM IST
सार
वॉर्नर ने 22 जुलाई, 2022 को सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर धर्मशाला स्टेडियम को अपना पसंदीदा स्टेडियम बताया था।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला को आईपीएल के दो मैचों की मेजबानी ने आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वाॅर्नर के धर्मशाला में खेलने के सपने को साकार करने की राह तैयार कर दी है। अब डेविड वॉर्नर अपने पसंदीदा मैदान में बतौर कप्तान मैदान में उतरकर दम दिखाएंगे। उन्हें यह मौका दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद मिला है।
विज्ञापन
बता दें कि जनवरी में आस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भारत के साथ टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आने से पहले धर्मशाला स्टेडियम की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए अपने इंस्टा फॉलोअर्स से स्टेडियम की लोकेशन के बारे में पूछा था।
विज्ञापन
इससे पूर्व वॉर्नर ने 22 जुलाई, 2022 को सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर धर्मशाला स्टेडियम को अपना पसंदीदा स्टेडियम बताया था। साफ है कि आस्ट्रेलिया-भारत के बीच टेस्ट मैचों की सीरीज में एक मैच धर्मशाला स्टेडियम में प्रस्तावित होने को लेकर वह उत्सुक थे। लेकिन, एक मार्च से निर्धारित इस टेस्ट मैच को आउट फील्ड ठीक न होने के चलते धर्मशाला से इंदौर के होलकर स्टेडियम के लिए शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
ऐसे में वॉर्नर का यहां आने का सपना पूरा नहीं हो पाया था। अब धर्मशाला में आईपीएल के दो मैच होने हैं। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स का मैच धर्मशाला स्टेडियम है और इसके चलते वॉर्नर यहां खेलने आएंगे। इस दौरान वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 17 मई को पंजाब किंग्स इलेवन की टीम के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर कप्तान दो-दो हाथ करेंगे। रात्रि सत्र का यह मैच देर शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।