{"_id":"1f9b6f1bba004b995bcb029ed834c906","slug":"cricket-match-between-governor-eleven-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचली नेता और अफसर लगाएंगे चौके छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचली नेता और अफसर लगाएंगे चौके छक्के
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 03 Nov 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश खेल सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संघ के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला के बिशप कॉटन स्कूल मैदान में राज्यपाल एकादश, मुख्यमंत्री एकादश, बोर्ड चेयरमैन एकादश और प्रेस एकादश के बीच टी-20 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये मैच 15 से 16 नवंबर के बीच खेले जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 15 नवंबर को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री एकादश और बोर्ड चेयरमैन एकादश के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
इसका शुभारंभ राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी। दूसरा मैच डेढ़ बजे के बाद खेला जाएगा। इसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल करेंगे। 16 नवंबर को पहला मैच सुबह साढे़ नौ बजे से गत दिन की हारी हुई टीमों के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेला जाएगा।
विज्ञापन
इसका शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर करेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल एक बजे के बाद खेला जाएगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। संघ के महासचिव हरदयाल भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री एकादश से विधायक, कांग्र्रेस अध्यक्ष और युवा कांग्रेस अध्यक्ष खेलेंगे।
राज्यपाल एकादश से सरकार के वरिष्ठ अधिकारी खेलेंगे। प्रेस एकादश से प्रेस संवाददाता और बोर्ड चेयरमैन एकादश से निगमों-बोर्डों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन खेलेंगे।